Big NewsDehradun

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में आज होनी है सुनवाई, कोर्ट के बाहर आरोपितों पर फेंकी स्याही

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में आज दोनों आरोपितों की कोर्ट में पेशी होनी है। पेशी के लिए ले जाते वक्त कोर्ट परिसर के बाहर अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता पर सूरज सेवा दल के नेता रमेश जोशी व कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंक दी। इस दौरन सूरज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गुप्ता बंधुओ के खिलाफ नारेबाजी कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

सुसाइड नोट में सामने आया था नाम

बता दें 24 मई को देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। साहनी के पास से मिले सुसाइड नोट में गुप्ता बंधुओं में से एक अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

बिल्डर साहनी ने लगाए थे ये आरोप

साहनी ने सुसाइड नोट में आरोप लगाए थे कि उन्होंने कांप्लेक्स के निर्माण के लिए अनिल गुप्ता से साझेदारी की थी। लेकिन इस बीच अजय गुप्ता ने दखलअंदाजी करते हुए उन पर पूरा प्रोजेक्ट अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगा। बिल्डर साहनी के आत्महत्या के बाद सामने आया की सुसाइड से पहले 16 मई को उन्होंने पुलिस को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया था।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button