UttarakhandBig News

स्वास्थ्य विभाग को जल्द मिलेंगे 1377 नर्सिंग अधिकारी, चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी की सूची

स्वास्थ्य विभाग को जल्द 1377 नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने वर्षवार मेरिट सूची जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम सौंप दिये हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय जल्द ही मेरिट सूची में स्थान पाने वाले नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के राजकीय चिकित्सालयों में करेगा।

स्वास्थ्य विभाग को जल्द मिलेंगे 1377 नर्सिंग अधिकारी

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में रिक्त महिला एवं पुरूष नर्सिंग अधिकारियों के 1564 पदों को भरे जाने के लिये बोर्ड को अधियाचन उपलब्ध कराया गया था। जिसके विरुद्ध चयन बोर्ड द्वारा योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे।

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी की सूची

अभ्यर्थियों के सभी आवश्यक प्रामण पत्रों की जांच कर वर्षवार श्रेष्ठता सूची तैयार की गई। जिसमें रिक्त पदों के विरुद्ध मेरिट सूची में 1461 पुरुष एवं महिला नर्सिंग ऑफिसर का चयन किया गया। जिनमें से 1377 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न श्रेणी के अंतर्गत किया गया।

दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं की जाएगी मजबूत

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय के बाद नये नर्सिंग अधिकारी मिले हैं। जिनकी प्रथम तैनाती राज्य के पर्वतीय जनपदों के सरकारी अस्पतालों में दी जायेगी। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर एवं मजबूत बनाया जा सकेगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button