Dehradun News

Meenakshi Sundaram को हाई कोर्ट से नोटिस जारी!, पिटकुल MD से जुड़ा है मामला

HC contempt notice to Meenakshi Sundaram: ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम को हाई कोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 19 मार्च को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिए है। पिटकुल एम डी को हटाने के आदेश का नहीं किया पालन। ये मामला पिटकुल यानी Power Transmission Corporation of Uttarakhand Limited  के एमडी को हटाने से जुड़े आदेश के पालन ना करने से जुड़ा है।

मीनाक्षी सुंदरम को हाई कोर्ट से अवमानना नोटिस जारी HC contempt notice to Meenakshi Sundaram

हाईकोर्ट ने पूर्व में पिटकुल एमडी को पद से हटाने के निर्देश दिए थे। हालांकि इस आदेश का पालन नहीं किया गया। इसी को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम के खिलाफ आवमानना की कार्यवाही शुरू कर दी है। अब 19 मार्च को इस मामले में सुनवाई के दौरान मीनाक्षी सुंदरम को पेश होने के आदेश दिए गए है।

पिटकुल एमडी को हटाने के लिए जन प्रहार ने सौंपा ज्ञापन

बताते चलें कि 24 फरवरी को सामाजिक संगठन जन प्रहार के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्धन से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड पिटकुल के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी को तत्काल पद से हटाने और उनके कार्यकाल की CAG जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

CS ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जन प्रहार ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी उत्तराखंड शासन की होगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें