Trending

क्या आपने देखा सिंगिग वाला सरदार जी का डोसा, लोगों को आया काफी पसंद, देखें यहां

साउथ इंडिया में डोसा एक ऐसी डिश है जिसे देश और विदेश के लोग बड़े चाव से खाते हैं। आजकल एक ऐसी ही डोसा का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। आइये जानते हैं क्यों छाया हुआ है यह डोसा।

दरअसल, सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेफ मनप्रीत सिंह अहूजा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो मे वो डोसा बनाते नजर आ रहे हैं। इस साधारण से वीडियो को उन्होनें अपनी सुरीली आवाज से खास बनाया है। डोसा बनाते हुए वो बारृबार देखो, हजार बार देखों, देखने की चीज है हमारा डोसा, डोसा ओ गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह प्यारा गाना सुनने के बाद लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होनें डोसा बनाते हुए सफाई का भी विशेष ध्यान रखा है।

यहां देखें सरदार जी का वीडियो

वीडियो को सरदार जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल singh_the_singing_chef से अपलोड किया है। वीडियो के साथ उन्होनें बताया कि एक डोसा को और स्वादिष्ट कैसे बनाया जा सकता है। बस गाकर, डांस करके और खुशी का ध्यान रखते हुए। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आप मुंबई आ सकते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये आज का सबसे प्यारा वीडियो इंटरनेट पर मिला।

Back to top button