Tehri Garhwalhighlight

संगम तट पर गंगा में बहे हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, घूमने आए थे उत्तराखंड

उत्तराखंड घूमने आए कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक हादसे का शिकार हो गए। देवप्रयाग संगम पर पैर फिसलने से हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक गंगा में बह गए। जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

गंगा में बहे हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक

उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम पर पैर फिसलने से हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गंगा में बह गए। पुलिस रेस्क्यू में जुट गई है लेकिन अब तक उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि जगराज डांडीअपने परिवार के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड आए थे।

बृहस्पतिवार को परिवार के साथ पहुंचे थे देवप्रयाग

जगराज डांडी पनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद वो बृहस्पतिवार को देवप्रयाग पहुंचे थे।

यहां अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर नहाते हुए उनका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसलने से वो गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। बहाव इतना तेज था कि कोई उन्हें बहने से रोक नहीं पाया।

परिजनों में मचा कोहराम

उनके गंगा में बहने से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी का अपने पति को आंखो के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि उनकी बेटी पिता के इस तरह से बहने के कारण सहमी हुई है।

इस बात की घटना परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद से पुलिस रेस्क्यू कर रही है। लेकिन उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। देहरादून से उनको ढूंढने के लिए 22 सदस्यीय टीम देवप्रयाग के लिए रवाना हो गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button