Big NewsHaridwar

करोड़ों की मालकिन है हरीश रावत की बेटी, कांग्रेस प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी भी हैं करोड़पति

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। अब पार्टियों के दिग्गज आकर हुंकार भरेंगे। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और अखिलेश यादव से लेकर जया बच्चन उत्तराखंड चुनाव प्रचार के लिए आने वाले हैं। बीते दिन ही नामांकन का आखिरी दिन था। इस दौरान प्रत्याशियों ने जो संपत्ति का ब्यौरा दिया वो चौकाने वाला है। किसी के पास कार तक नहीं है तो कोई करोड़पति है।

आपको बता दें कि हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने नामांकन पत्र में दाखिल शपथ पत्र में अपनी चल संपत्ति 6.46 करोड़ और अचल संपत्ति 7 करोड़ की दिखाई है। जबकि उनके ऊपर 20 लाख रुपये की देनदारी भी है। इसी तरह लक्सर सीट पर कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरे डॉ. अंतरिक्ष सैनी अगर करोड़ों के मालिक हैं। तो वहीं उनके उपर देनदारी भी करोड़ों में ही है।

बता दें कि अंतरिक्ष सैनी ने अपने शपथ पत्र में अपनी चल संपत्ति 29.90 करोड़ और अचल संपत्ति 94 करोड़ दिखाई है। उनके उनपर देनदारी 68.55 करोड़ रुयये की है। झबरेड़ा से कांग्रेस के टिकट चुनाव लड़ रहे वीरेंद्र कुमार ने अपने शपथ पत्र में चल संपत्ति 15 लाख व अचल संपत्ति 70 लाख और देनदारी 1.80 लाख की दर्शाई गई है।झबरेड़ा से भाजपा के टिकट पर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले राजपाल सिंह ने चल संपत्ति 62.40 लाख व अचल संपत्ति 85 लाख दर्शाई हुई है। दो बार के सांसद रह चुके 72 वर्षीय भगवान दास राठौर ने सपा लक्सर सीट पर नामांकन किया है। उन्होंने अपना चल संपत्ति 4.71 लाख और अचल संपत्ति 1.15 करोड़ की दर्शाई है

Back to top button