Harish Rawat का एक और नया AI Video वायरल, इस बार सेंटा बने आए नजर, देखिए

Harish Rawat New AI Video: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का और नया AI वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वो क्रिसमस के मौके पर सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहने नजर आए। लेकिन ये वीडियो विवाद की वजह इसलिए बन गई क्योंकि इसमें उन्होंने सेंटा क्लॉज की टोपी की जगह मुस्लिम धर्म की टोपी पहनी हुई है।
हरीश रावत का एक और नया AI वीडियो आया सामने Harish Rawat New AI Video
दरअसल काफी समय से हरीश रावत अपने ऊपर बनी एआई वीडियो का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ये वीडियो बीजेपी द्वारा लोगों को गुमराह करने के लिए बनाई जा रही है।
इसको लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसी बीच उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें वो सेंटा क्लॉज की टोपी लगाने के बजाय मुस्लिम धर्म की टोपी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल इस वीडियो को लेकर हरीश रावत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें:- AI वीडियो विवाद पर सड़क पर उतरे हरीश रावत, भाजपा मुख्यालय कूच, पुलिस के रोकने पर धरने पर बैठे
BJP ने शेयर किया था वीडियो
इससे पहले भी हरीश रावत की एक एआई वीडियो वायरल हुई थी। जिसे भाजपा ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर भी किया है। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति से जोड़कर दिखाया गया है। भाजपा का दावा है कि इस वीडियो के जरिए कांग्रेस की कथित वोट बैंक राजनीति को जनता के सामने लाया गया है।