Haridwarhighlight

हरिद्वार : हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, पूरी हुई पिता की आखिरी इच्छा

vandana katariya (1)

हरिद्वार : टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस खबर से वंदना कटारिया के परिवार में खुशी की लहर है। वंदना के परिवार वालों का कहना है कि वंदना के पिता की आखिरी इच्छा पूरी हो गई। इससे पहले उत्तराखंड सरकार उन्हें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें 25 लाख का नकद पुरस्कार दिया था।

वंदना को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

आपको बता दें कि हरिद्वारा के रोशनाबाद गांव में हॉकी स्टार वंदन कटारिया का परिवार रहता है। वंदना का टोक्यो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन रहा था। उन्हें हैट्रिक गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उनका चयन खेल मंत्रालय में अवॉर्ड के लिए हुआ है। हरिद्वार के उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने इसकी पुष्टि की है। वंदना के भाई पंकज कटारिया ने बताया कि वंदना को अर्जुन अवाॅर्ड मिलने से उन्हें काफी खुशी है। बताया कि उनके पिता की आखिरी इच्छा पूरी हो गई।

पिता की आखिरी इच्छा हुई पूरी

वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने बताया कि इससे पहले साल 2015 में भी वंदना को अर्जुन पुरस्कार दिए जाने की संस्तुति की गई थी। पिता की इच्छा थी कि वंदना कटारिया को अर्जुन अवाॅर्ड मिले। उस समय अर्जुन अवाॅर्ड के लिए वंदना का चयन नहीं हो सका था। वंदना को कामयाब बनाने में पिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भाई ने बताया कि वंदना के संघर्ष के समय उसके दोस्त की तरह पिता ने साथ दिया। उन्होंने बताया कि वंदना को अर्जुन अवाॅर्ड मिलने की पिता की इच्छा पूरी हो गई।

Back to top button