लक्सर (गोविन्द चौधरी) : लक्सर में कंप कंपाती ठंड ओर अधिक घने कोहरे के कारण सड़क यातायात से लेकर रेल यातायात तक प्रभावित हो गया है। यहां तक कि ट्रेनों की आवाजाही को लेकर बुरा असर पड़ रहा है। घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है साथ ही साथ कई ट्रेनें कई कई घंटे विलंब से चल रही हैं। इस कंप कंपाती ठंड से ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों का भी बुरा हाल है। हालांकि गाड़ियों की आवाजाही पूछताछ केंद्र पर भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। अधिक ठंड के कारण यात्री रेलवे स्टेशन पर ही आग का सहारा ले रहे हैं। रेल गाड़ियां अधिक विलंब होने के कारण काफी यात्री तो रेलवे स्टेशन छोड़ बसो से अपने गंतव्य को जाने को मजबूर है।
सड़क यातायात की अगर बात की जाए तो मानो वाहनों की रफ्तार बिल्कुल थम सी गई है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते लक्सर में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।कंप कंपाती ठंड व धने कोहरे ने पूरे लक्सर शहर को सफेद चादर से ढक लिया है। दूर-दूर तक कोई व्यक्ति चलता दिखाई तक नहीं दे रहा है।
बढ़ते कोहरे के कारण जहां वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। साथ ही वाहन हेड लाइट का प्रयोग कर चल रहे हैं।
इस कंप कंपाती ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा भी ले रहे हैं।
अगर बात स्कूली बच्चों की जाए तो ऐसे घने कोहरे में बच्चों का चलना भी मुश्किल हो रहा है। इस कंप कपाती ठंड व घने कोहरे में स्कूली बच्चे भी चलने को मजबूर हैं। इस बढ़ती ठंड में बच्चों को सुबह उठकर स्कूल जाना होता है।