Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड के पुलिस थानों के बाद हरिद्वार नगर निगम को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

उत्तराखंड के पुलिस थानों के बाद हरिद्वार नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

धमकी देने वाले ने खुद को बताया खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा

जानकारी के अनुसार नगर निगम को एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा बताते हुए नगर निगम परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। नगर निगम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के थानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

प्रशासन में मचा हड़कंप

बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीमों द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ईमेल की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

फिलहाल हरिद्वार नगर निगम परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें