Big NewsHaridwar

हरिद्वार : गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए कांग्रेस का हल्ला बोल, हरदा का चीनी मिल के बाहर धरना जारी

किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान को लेकर कांग्रेस ने किसानों के साथ आज हरिद्वार में आज हल्ला बोल किया है। हरीश रावत के नेतृत्व में आज हरिद्वार के इकबालपुर में चीनी मिल के बाहर धरना प्रर्दशन जारी है।

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए कांग्रेस का हल्ला बोल

कांग्रेस ने आज हरीश रावत के नेतृत्व में हरिद्वार में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए हल्ला बोल किया है। हरदा के नेतृत्व में कांग्रेस आज इकबालपुर में चीनी मिल के बाहर दिन रात का धरना प्रदर्शन कर रही है। धरना प्रदर्शन शुरू हो चुका है। जो कि 24 घंटे तक चलेगा।

मुझे विश्वास है कि किसानों का कर्ज उतारा जाएगा – हरीश रावत

इस मामले में हरदा ने कहा है कि सत्ता के सामने हमने कुछ सुझाव रखे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है अनुभवी जिलाधिकारी, उत्साही गन्ना मंत्री और सहृदय मुख्यमंत्री इन सुझावों के अनुसार एक लगभग असंभव से हो चुके कर्ज को जो चीनी मिल के ऊपर किसानों का चढ़ गया है, उसको उतारने का फैसला लेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उसके लिए एक नहीं कई कदम एक साथ उठाएंगे। ताकि ये चीनी मिल भी बचें और किसानों का जो गन्ने का बकाया है, वो बकाया भी किसानों के खातों में आएं।

इकबालपुर में धरना जारी

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के हरिद्वार पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद हरदा ने इकबालपुर की चीनी मिल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। चीनी मिल के बाहर धरना प्रदर्शन अब भी जारी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button