Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार ब्रेकिंग : CDS बिपिन रावत और मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंची दोनों बेटियां

bipin rawat or madhulika rawat

हरिद्वार : दि. सीडीएस बिपिन सिंह रावत की दोनों बेटियां अपने पिता और मां मधुलिका की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचीं। कुछ ही देर में पाठ पूजा के बाद दोनों बेटियां अस्थियों को गंगा में विसर्जित करेंगी। बता दें कि इस दौरान सेना के जवान मौके पर मौजूद रहे। साथ ही पुलिस फोर्स भी गंगा घाट पर तैनात है।

जनरल की दोनों बेटियों कृतिका और तारीनी ने सुबह दिल्ली कैंटोनमेंट स्थित बरार स्क्वॉयर क्रेमेटोरियम से अपने माता-पिता की अस्थियां एकत्र की और पिता जनरल रावत और मां मधुलिका की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार पहुंची। कुछ ही देर में विसर्जन कार्यक्रम शुरु होगा और देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की अस्थियां गंगा में बहाई जाएगी।।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें