Big NewsDehradun

गांधी पार्क में मौन उपवास पर बैठे हरदा, किसानों के लिए उठाई आवाज

पूर्व सीएम हरीश रावत किसानों के लिए आवाज उठाते हुए गांधी पार्क देहरादून में बापू की प्रतिमा के पास उपवास पर बैठे हैं। गांधी पार्क में कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ ही किसान भी मौजूद हैं।

गांधी पार्क में मौन उपवास पर बैठे हरीश रावत

किसानों को गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन उपवास पर बैठे हैं। हरदा एक घंटे का उपवास रखेंगे। इस दौरान तमाम कांग्रेस नेताओं के साथ ही किसान भी मौजूद हैं।

कांग्रेस किसानों की आवाज को सत्ता तक पहुंचाना चाहेगी

पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि देहरादून में जब इंवेस्टर्स समिट के लिए अडानी, अंबानी, जैसे बड़े-बड़े अरबपति आ रहे हैं तो ऐसे में कांग्रेस किसानों की आवाज को सत्ता तक पहुंचाना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों का हाल पस्त है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button