Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हरदा बोले : PM जब आप 20 हजार लोगों की रैली का प्लान कर सकते हैं तो फिर बारातों में 200 की संख्या क्यों?

Indian National Congress

देहरादून : पीएम मोदी के देहरादून दौरे के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। भाजपा ने जहां दावा किया कि पीएम मोदी की रैली में एक लाख से ज्यादा लोग आए तो वहीं कांग्रेस ने पीएम मोदी के इस शॉ को फ्लॉप करार दिया और हमला किया। हरीश रावत ने कोरोना काल में शादी में मेहमानों की संख्या का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की रैली को लेकर कटाक्ष किया।

हरीश रावत बोले-20 हजार लोग आए

हरीश रावत ने भाजपा की रैली को फ्लॉप बताते हुए कहा कि कोरोना को लेकर सावधानी बरतना बहुत आवश्यक है। मैं सबसे अपील करता हूँ कि वो मास्क का प्रयोग करें, हाथ बार-बार धोएं, सेल्फी लेने और हाथ मिलाने से परहेज करें। मैं, सरकार से एक आग्रह करना चाहता हूँ कि जब प्रधानमंत्री जी की आप 20 हजार लोगों की रैली करने का प्लान कर सकते हैं तो फिर ये बरातों में 200 की संख्या क्यों निर्धारित कर रहे हो? इस संख्या को बढ़ाओ और सबसे बड़ी बात यह है कि सावधानी पर फोकस करो। कोरोना से जंग में हम सब सरकार के साथ हैं, लेकिन सरकार को पारदर्शी होना चाहिए। गरीब के घर में तो 200 पर प्रतिबंध और #प्रधानमंत्री जी के लिए 20 हजार लोगों का प्रबंध करने के लिए सारा शासन तंत्र लगा हुआ है, यह अन्यायपूर्ण कदम है।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने पीएम मोदी की आज देहरादून में हुई रैली को फ्लॉप शो करार दिया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि इस रैली में 1 लाख से ज्यादा लोग भाग लेंगे लेकिन आज प्रधानमंत्री की रैली 5 अंकों से आगे ना बढ़ सकी और मुश्किल से 10 हजार लोग ही वहां पर इकट्ठे हो पाए जोकि भाजपाई दावे का शर्मनाक 10 फ़ीसदी प्रतिशत ही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें