Dehradunhighlight

Harbans Kapoor’s 80th birth anniversary: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, साझा किए साथ बिताए पल

हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट देहरादून में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा स्व. कपूर हम सभी के लिए प्रेरणादायक थे और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी।

हरबंस कपूर की 80वीं जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. कपूर ने अपने जीवन में सदैव समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका पूरा जीवन जनता और अपने लोगों के लिए समर्पित रहा है। विकास के क्षेत्र में उनके योगदान हमेशा याद रहेगा।

सीएम धामी ने साझा किए कपूर के साथ बिताए पल

सीएम ने स्व. कपूर के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए कहा कि वह सादगी और संवेदनशीलता के प्रतीक थे। उन्होंने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया और राज्य के विकास से जुड़े हर विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button