TrendingHighlight

Happy Bhai Dooj 2024 Wishes: इन खास मैसेज से दें भाई दूज की बधाई, भेजें ये GIF, Status

भाई दूज (Bhai Dooj 2024) के साथ ही दीपावली का समापन हो जाता है। हिंदू धर्म में भाई दूज का काफी महत्व है। हर वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई को तिलक लगाकर उनके लंबी उम्र की कामना करती हैं।

आज यानी 3 नवंबर को भाई दूज (Bhai Dooj  Images) का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास दिन पर अपने भाई बहनों को आप इन खास संदेशों से शुभकामनाएं दे सकते है। Facebook, WhatsApp पर ये मैसेज (Bhai Dooj Wishes) आप उन्हें भेज सकते हैं।

भाई दूज की शुभकामनाएं मैसेज (Happy Bhai Dooj 2024 Wishes Images, Quotes)

  1. भाई दूज का है आया शुभ त्योहार,
    बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार,
    भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट,
    बना रहे ये बंधन हमेशा खूब।
    भाई दूज की शुभकामनाएं !
  2. चंदन का टीका नारियल का उपहार,
    भाई की उम्मीद सिर्फ बहना का प्यार,
    खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार।
    भाई दूज की शुभकामनाएं !
  3. भाई दूज का त्योहार यकीनन है खास,
    यूं ही बनी रहे हमेशा हमारे इस रिश्ते की मिठास।
    भाई दूज की शुभकामनाएं !
  4. बना रहे भाई-बहन का रिश्ता एकजुट,
    कुछ भी कहो यह बंधन हैं सच में अटूट।
    भाई-दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
  5. तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर देती आशीर्वाद
    भाई-बहन का प्यार दिखाए ये भाई दूज का त्योहार।
    भाई-दूज की शुभकामनाएं !
  6. भाई बहन के पावन रिश्ते का प्रतीक है भाई दूज का ये शुभ त्योहार,
    बहनों की दुआओं में सिर्फ भाइयों के लिए खुशियां हज़ार
    भाई-दूज की शुभकामनाएं!
  7. भाई बहन सदा रहे पास,
    दोनों में अटूट प्यार रहे,
    भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
  8. ईश्वर बहुत प्यारा है मेरा भाई
    मेरी मां का दुलारा है भाई
    न देना उसे कोई कष्ट
    जहां भी हो खुशी से बीते उसका जीवन
    हैप्पी भाई दूज 2024!

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें