इस्राइल और हमास के हमले को एक हफ्ता हो चुका है लेकिन जंग अभी भी जारी है। इस हमले में कई जानें चली गई हैं। इन हमलों से ऐसी भयावह तस्वीरें सामने आ रही है जिसे जिसने भी देखा उनकी रूह कांप गई। ऐसा ही एक मामला गर्भवती महिला से जुड़ा हुआ सामने आया है। जिसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार की हुई थी।
महिला के गर्भ में बच्चें को चीरा
इस्राइल के एक कस्बे में गर्भवती महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए महिला के पेट को चीर दिया, जिससे महिला का अजन्मा बच्चा बाहर आ गया। आतंकियों ने उस बच्चे को भी चाकू से गोदकर खत्म कर दिया।
सड़कों पर बिखरे पड़े लोगों के शव
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार इस्राइली नागरिक योसी लानडाउ बीते कई सालों से जाका नामक एक संस्था से जुड़े हैं। यह संस्था अप्राकृतिक कारणों से मारे गए लोगों के शवों को बरामद करने का काम करती है। योसी ने बताया कि हमास के हमले में उन्होनें जो देखा वो कभी नहीं देखा है। लोगों के शव सड़कों पर बिखरे पड़े हैं। जिस सड़क को पार करने में आमतौर पर 15 मिनट लगते हैं, उसे पार करने में हमें 11 घंटे लगे क्योंकि सड़क पर जहां-तहां लोगों के शव पड़े हुए थे।’
हाथ बांधकर बच्चों को मारी गोली
योसी ने बताया कि उन्होनें कई शव देखे, जिनमें 20 बच्चों के शव भी थे, जिनके हाथ बांधकर उन्हें गोली मारी गई थी या उन्हें आग लगा दी गई थी। कई पीड़ितों का यौन शोषण भी किया गया था।