highlightNainital

हल्द्वानी हिंसा : स्थिति नियंत्रण में, शहर में हालात सामान्य – मुख्य सचिव

हल्द्वानी के बनभूलपुरा के हिंसा प्रभावित क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी शुक्रवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी नैनीताल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्थिति पर निरंतर सर्तकता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को आम जनता की सुरक्षा और शांति को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए कानून और व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़े निर्देश दिए।

हल्द्वानी में स्थिति नियंत्रण में – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंसा के बाद हल्द्वानी में स्थिति नियंत्रण में है और शहर में हालात सामान्य हैं। बनभूलपुरा के प्रभावित क्षेत्र के अलावा हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में ऐसी घटना ना हो इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है।

आम जनता की शांति बनाए रखने के लिए की सराहना

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीआईजी कुमाऊं, जिलाधिकारी नैनीताल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसके बाद उन्होंने आम जनता की क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहना की।

CS ने की जनता से अफवाहों से बचने की अपील

सीएस ने कहा कि स्थिति का जायजा ले लिया गया है। मुख्यमंत्री स्थिति की निरंतर जानकारी ले रहे हैं। पूरी घटना पर सीएम खुद नजर बनाए हुए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनता से अफवाहों से बचने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अपील की।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button