Big NewsNainital

हल्द्वानी हिंसा : बनभूलपुरा पहुंचा जमीयत प्रतिनिधिमंडल, अधिकारियों से ली घटना की जानकारी

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में माहौल शांत होने के बाद रविवार को जमीयत का राज्य प्रतिनिधिमंडल हल्द्वानी पहुंचा। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

बनभूलपुरा पहुंचा जमीयत प्रतिनिधिमंडल

बनभूलपुरा हिंसा के 12 वें दिन जमीयत प्रतिनिधिमंडल ने बनभूलपुरा इलाके का दौरा किया। इस दौरान जमीयत के नेताओं ने उपद्रव के दौरान प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की । इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। जमीयत के प्रतिनिधियों ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

जमीयत-उलेमा-ए-हिंद का राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा हल्द्वानी

जमीयत प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार यानी कल जमीयत-उलेमा-ए-हिंद का राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल भी हल्द्वानी पहुंच कर उपद्रव में मृतक लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही उन्हें राहत राशि वितरित कर शांति बनाए रखने की अपील की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button