Nainitalhighlight

हल्द्वानी हिंसा : बनभूलपुरा में अब कैसे हैं हालात, तस्वीरों में देखें

हल्द्वानी (Haldwani) शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में आठ फरवरी को हुई हिंसा के सात दिन भी कर्फ्यू जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद मंगलवार को क्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर पुलिस चौकी स्थापित किया गया है। हिंसा में घायल महिला पुलिसकर्मियों ने इसका उद्घाटन किया था।

Haldwani Violence

क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है। इसके साथ ही हिंसा में शामिल उपद्रवियों की तलाश जारी है। बता दें नैनीताल पुलिस अभी तक हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक तक नहीं पहुंच पायी है। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस पडोसी राज्य में भी दबिश दे रही है।

Haldwani Violence

पुलिस अभी तक उपद्रव मचाने वाले 36 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है। बीते मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों से 41 लाइसेंसी हथियार भी जब्त किए थे। क्षेत्र में दंगे के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्जनों लोग वहां से पलायन कर चुके हैं।

Haldwani Violence

बनभूलपुरा में हिंसा का असर शादियों पर देखने को मिल रहा है। करीब 20 शादियां टल गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षेत्र में सात से 20 फरवरी के बीच 15 से 20 शादियां होनी थी। कर्फ्यू के कारण फिलहाल शादियां कैंसिल कर तारीख आगे बढ़ा ली है।

Haldwani Violence

बनभूलपुरा क्षेत्र में पथराव और आगजनी के कारण फूल कारोबार भी प्रभावित हुआ है। दुकानें बंद होने के कारण वैलेंटाइन वीक और शादी समारोह के लिए मंगाए गए फूल खराब हो गए हैं। इसके साथ ही जयमाला के ऑर्डर भी कैंसिल हो गए हैं।

Haldwani Violence

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button