Big NewsNainital

हल्द्वानी हिंसा : दंगे में गिरफ्तार हुए आरोपियों ने मांगी माफी, बोले हमने गलती से…

हल्द्वानी हिंसा के छठे दिन बाद भी बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है। अभी तक हल्द्वानी पुलिस हिंसा भड़काने के आरोप में 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की तलाश अभी जारी है। वहीं दंगे में गिरफ्तार हुए आरोपियों ने पुलिस से माफी मांगी है।

Haldwani Violence

दंगे में गिरफ्तार हुए आरोपियों ने मांगी माफी

दंगे में गिरफ्तार हुए आरोपियों ने पुलिस से माफी है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गिरफ्तार हुए आरोपियों ने कहा कि हमसे गलती हो गई की हमने पुलिस पर पथराव किया और सरकार की संपत्ति को आग के हवाले किया। आगे से हम इस तरह की गलती नहीं करेंगे।

DGP ने की सांप्रदायिक रंग न देने की अपील

बता दें हल्द्वानी हिंसा पर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि इस घटना को सांप्रदायिक रंग नहीं देना चाहिए। जिस तरह से पुलिस और प्रशासन की टीम पर हमला किया गया। हम इस घटना को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हमने तीन मामले दर्ज किए हैं। निर्दोष लोगों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button