UttarakhandHaldwani NewsHighlightNainital News

हल्द्वानी: बैंड की ट्रॉली लेकर जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

हल्द्वानी में लालकुंआ कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास पैदल बैंड की ट्रॉली लेकर जा रहे युवक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ट्रॉली लेकर जा रहे युवक को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

घटना गुरूवार सुबह की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान शमसार अहमद, बहेड़ी के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार होने की कोशिश का रहा था। इस बीच स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने परिजनों को दी घटना की जानकारी

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक बैंड बाजे का काम करता है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें