Big NewsNainital

हिंसा से प्रभावित हल्द्वानी, उपद्रवियों ने मचाया आतंक, तस्वीरें देख दहल जाएगा आपका दिल

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आठ फरवरी की शाम अतिक्रमण हटाने को लेकर भड़की हिंसा से इलाका जल उठा। शायद ही किसी को इसका अंदाजा था होगा। पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इससे 50 से अधिक पुलिस कर्मी और निगम कर्मी समेत 300 से ज्यादा घायल हो गए।

haldwani news (3)

दरअसल गुरुवार देर शाम नगर निगम और पुलिस की टीम बनभूलपुरा इलाके से अतिक्रमण ढहाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंची थी। शुरु में इस कार्रवाई के विरोध में महिलाएं इकट्ठा होनी शुरु हुईं। उनकी तादाद भी कम थी। जैसे जैसे अतिक्रमण हटाने का काम बढ़ता गया। भीड़ और भीड़ की नाराजगी दोनों बढ़ती गई।

Haldwani Violence

देखते ही देखते हालात बिगड़ने लगे। बनभूलपुरा में घरों की छतों से पत्थर पेट्रोल बम और कांच पुलिस और अधिकारियों पर बरसने लगे। बाहर निकलने वाले रास्ते को घेर कर बंद कर दिया गया। पत्थरों से बचने के लिए पुलिस ने शील्ड का सहारा लिया लेकिन भीड़ पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी थी….थोड़ी ही देर में पूरा इलाका दहकने लगा।

हल्द्वानी हिंसा

स्थानीयों लोगों ने चार महिला पुलिसकर्मियों को खतरे में देख अपने घर में पनाह दी। स्थानीय लोगों ने देर रात पुलिस फोर्स के पहुंचने पर महिला पुलिसकर्मियों के कपड़े बदलवाकर घर से भेजा। तब जाकर महिला पुलिसकर्मियों की जान बच सकी।

Haldwani Violence

हल्द्वानी हिंसा की सूचना मिलते ही सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने देर रात आपात बैठक बुलाई और देर रात 10 बजे हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। इसके अलावा कर्फ्यू लगाने के साथ ही दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी जारी किए गए। शुक्रवार को सीएम धामी ने पीड़ितों का हाल जाना और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Haldwani Violence

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button