Entertainmenthighlight

Gully Boy फेम रैपर धर्मेश परमार का 24 साल की उम्र में निधन

गली बॉय फेम रैपर धर्मेश परमार उर्फ एमसी तोड़ फोड़  ने 24 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमसी तोड़ फोड़ का निधन स्ट्रोक की वजह से हुआ है. रणवीर और सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर धर्मेश के निधन पर गहरा दुख जताया है। रैपर एमसी तोड़फोड़ के निधन की पुष्टि सोशल मीडिया पर उनके बैंड स्वदेशी की ओर की गई है। बैंड की ओर से सोशल मीडिया पर उनके आखिरी परफॉर्मेंस का एक वीडियो भी शेयर किया गया है।

 

रणवीर सिंह ने एमसी तोड़फोड़ की एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी लगाया है। इसके साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी धर्मेश परमार के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर कर दुख जताया है। इस बातचीत में दोनों एक दूसरे की म्यूजिक और परफॉर्मेंस के लिए तारीफ कर रहे थे। उन्होंने लिखा, ‘RIP भाई’ इसके साथ ही सिद्धांत ने टूटे हुए दिल का इमोजी भी लगाया है।

आपको बता दें कि धर्मेश मुंबई की एक चोल में रहते थे। उनकी अलग सोच की वजह से उन्होंने रैप में करियर बनाया। उन्हें लोग क्रांतिकारी रैपर के नाम से भी बुलाते थे। वह मुंबई के एक हिप हॉप ग्रुप ‘स्वदेसी’ से जुड़े हुए थे। धर्मेश पॉपुलर स्ट्रीट रैपर थे जिन्हें उनके गुजराती लिर‍िक्स के लिए पहचाना जाता है। वह एमसी तोड़ फोड़ के नाम से पॉपुलर थे।

Back to top button