Uttarakhand : गुलदार का आतंक, घास काटने गई महिला को बनाया शिकार, शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गुलदार का आतंक, घास काटने गई महिला को बनाया शिकार, शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
GULDAR HAMLA

उत्तरकाशी में भी गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा है। बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

घास काटने गई महिला को बनाया शिकार

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। शनिवार शाम बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी (32) पत्नी सुंदर लाल गांव के पास ही घास काटने गई थी। वहां पर गुलदार ने अचानक महिला पर हमला कर दिया।

महिला के साथ गई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार महिला का शव छोड़ भाग गया। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग वन विभाग से गुलदार से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।