UttarakhandBig NewsUttarkashi

गुलदार का आतंक, घास काटने गई महिला को बनाया शिकार, शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा

उत्तरकाशी में भी गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा है। बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

घास काटने गई महिला को बनाया शिकार

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। शनिवार शाम बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी (32) पत्नी सुंदर लाल गांव के पास ही घास काटने गई थी। वहां पर गुलदार ने अचानक महिला पर हमला कर दिया।

महिला के साथ गई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार महिला का शव छोड़ भाग गया। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग वन विभाग से गुलदार से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button