Haridwar NewsHighlightRoorkee News

रुड़की में VB-G RAM-G कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीण रोजगार और आजीविका पर जोर

VB-G RAM-G Program At Roorkee: रुड़की जिला कार्यालय में VB-G RAM-G यानी विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण जनजागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य गेस्ट के तौर पर कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री भाजपा, उत्तराखंड दीप्ति रावत भारद्वाज उपस्थित रहीं।

रुड़की में वीबी-जी राम-जी कार्यक्रम का आयोजन VB-G RAM-G Program At Roorkee

इस दौरान दीप्ति रावत ने कार्यशाला को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजिविका सशक्तिकरण और केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें:- VB G RAM G Full Form: क्या है ‘वीबी जी राम जी’ बिल जिसने MGNREGA को किया रिप्लेस?, जानें पूरा नाम

ग्रामीण रोजगार और आजीविका पर जोर

संबोधित करने हुए उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब ग्रामीण समाज को रोजगार, आजीविका और स्वावलंबन के अवसर मिलेंगे। ऐसे जनजागरूकता अभियानों से जनता को योजनाओं से जोड़ना काफी जरूरी है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करना रहा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें