highlightNainital

उत्तराखंड : इंसानी खून का प्यासा गुलदार, बाइक सवारों पर झपटा, 4 घायल

leopard

नैनीताल : उत्तराखंड में गुलदार का आतंक जारी है।  राज्य भर में गुलदार अब तक कई लोगों को अपना निवाला बना चुका है। साथ ही कई मासूमों को बुरी तरह घायल कर चुका है। ताजा मामला नैनीताल के भवाली-ज्योलीकोट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भूमियाधार के पास का है जहां गुलदार ने बाइक सवारों पर झपटा मारा और 4 युवकों को घायल कर दिया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

भवाली-ज्योलीकोट मार्ग का मामला

मिली जानकारी के अनुसार भवाली-ज्योलीकोट मार्ग पर आए दिन ऐसे हादसे हो रहा है। लोग इससे डरे हुए हैं। बता दें कि बीती रात हल्द्वानी से घर लौट रहे दो बाइकों के पीछे गुलदार दौड़ने लगा और उन पर हमला कर दिया। चार युवक इसमे घायल हुए। सभी युवक खूपी गांव के रहने वाे हैं। इलाके में दहशत का माहौल है।

चार युवक घायल

मिली जानकारी के अनुसार गुलदार के हमले से बाइक सवार प्रवीण कुमार (32 वर्ष), पंकज कुमार (30 वर्ष) व सागर कुमार (31 वर्ष) घायल हो गये। वहीं गुलदार ने राष्ट्रीय राजमार्ग में हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार नवीन मनराल (49 वर्ष) पर भी छलांग लगा उसे घायल कर दिया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से गुलदारों की दहशत है। अकसर गुलदार दोपहिया वाहन चालकों पर हमला कर दिया करते हैं। जिससे इस मार्ग से गुजरने में खतरे का अंदेशा रहता है। उन्होंने वन विभाग से पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Back to top button