Pauri Garhwalhighlight

घर के पास घास काट रही थी महिला, गुलदार ने किया हमला, दर्दनाक मौत

पौड़ी से बुरी खबर सामने आ रही है। कोटद्वार में दिनदहाडे़ घर के पास घास काट रही महिला पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई।

गुलदार ने किया महिला पर हमला

घटना गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पोखरा विकास खंड के बगड़ीगाड़ गांव की रानी देवी (65) पत्नी रमेश बंदूनी अपने घर के पास घास काट रही थी। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

महिला की चीख-पुकार सुन गांव के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए। महिला का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला। दिनदहाडे़ हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जिसके चलते लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। महिला की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button