Big NewsChamoli

ब्रेकिंग : गैरसैंण में सरकार के मंत्री-विधायकों को लगी ठंड, सत्र छोड़कर भागे

breaking uttrakhand newsगैरसैंण: सरकार ने भले ही गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राधानी घोषित कर दिया हो, लेकिन अब सवाल ये है कि गैरसैंण में जरा से बर्फबारी होते ही सत्ता पक्ष के आधे विधायक सत्र छोड़कर भाग निकले। बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में भाजपा के मात्र 26 विधायक ही मौजूद रहे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधायक सरकार और जनता के प्रति कितने संजीदा हैं।

बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। गैरसैंण में आज लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई, जिससे विधानसभा भवन परिसर में भी बर्फ की सफेद चादर जीम हुई है। बर्फ गिरते ही सत्ता पक्ष के विधायकों और मंत्रियों को गैरसैण में पड़ी बर्फबारी से ज्यादा ही ठंड लग गई और करीब आध मंत्री और विधायक वहां से देहरादून के लिए सत्र छोड़कर चलते बने।

सत्र में भाजपा के सिर्फ 26 विधायक, कांग्रेस के 11 और 2 निर्दलीय विधायक, एक एंग्लो इंडियन विधायक ही मौजूद हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा की मुझे यह जानकारी मिली है की जो विधायक यहां मौजूद नहीं हैं। वो अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन राजधानी का जश्न मनाने के लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायकों को सदन के प्रति भी गंभीर होना चाहिए।

Back to top button