Big NewsDehradun

युवाओं के लिए अच्छी खबर: आने वाली है पटवारियों की भर्ती, अभी से शुरू कर दें तैयारी

breaking uttrakhand newsदेहरादून: राजस्व विभाग में खाली पड़े पटवारियों के पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। राजस्व विभाग ने जिलों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। फिलहाल प्रदेशभर में करीब 419 पटवारियों के पद खाली चल रहे हैं। जिन पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके लिए चयन अधिनस्त सेवा आयोग को प्रस्ताव भी भेजा गया है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए प्रदेश में 419 पटवारी के पदों पर भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राजस्व विभाग ने भी इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजे जाने वाला प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

प्रदेश में पटवारियों की भर्ती लंबे समय से नहीं हुई है। अब सीधी भर्ती के जरिए प्रदेश में 419 पटवारियों की नियुक्ति करेगा। यह फाइल अनुमति के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजी गई थी। मुख्यमंत्री के स्तर से भी इस प्रस्ताव को अनुमति मिल गई।

Back to top button