UttarakhandBig News

प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर, लोक सेवा आयोग ने 770 पदों पर जारी की विज्ञप्ति

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक के पदों पर विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। बता दें कुल 770 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई है।

770 पद पर निकली विज्ञप्ति

उत्तराखंड सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 की विज्ञप्ति पूर्व में निकली थी। लेकिन आरक्षण को लेकर समंसोधन के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया था। सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 पूर्व में 662 पदों के लिए होनी थी। इसमें बाद में पदों कि संख्या बढ़ाते हुए 770 किया गया।

ऑनलाइन देख सकते हैं युवा विज्ञप्ति

बता दें प्रदेश भर के युवाओं को एक बार फिर सहायक लेखाकार परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर युवा विज्ञप्ति को ऑनलाइन देख सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button