EntertainmentHighlight

Goldy Brar Murder: जिंदा है गैंगस्टर गोल्डी बराड़, मौत पर अमेरिकी पुलिस ने दिया बयान

पंजाब के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मौत की खबर अफवाह है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ जिंदा है। बीते दिन गैंगस्टर की मौत (Goldy Brar Murder) की खबरें भारत में आग की तरह फैल गई। ऐसे में अमेरिकी पुलिस ने इस खबर का खंडन करते हुए बयान जारी किया। बता दें कि बुधवार को गैंगस्टर की मौत की जिम्मेदारी गैंग डल्ला और लखबीर ने ली थी।

जिंदा है गैंगस्टर Goldy Brar

पुलिस ने इस खबर को झूठा बताते हुए कहा कि ऑनलाइन ये दावा किया जा रहा है कि फायरिंग की घटना में कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या हो गई है। इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया द्वारा ये खबर फैलाई जा रही हैं। जिसके चलते पूरी दुनिया भर से हमे स्वाल पूछे जा रहे हैं।

खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं

आगे उन्होंने कहा कि अफवाह की शुरुआत किसने की इस बात की जानकारी हमारे पास नहीं है। लेकिन ये सच नहीं है। बता दें कि अमेरिका में हुई फायरिंग में जिन दो लोगों पर गोलीबारी हुई उनकी अभी तक पुलिस ने पहचान नहीं की है। ऐसे में दो में से एक की अस्पताल में मौत हो गई। तो वहीं दूसरे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

मंगलवार की शाम हुई फायरिंग

बता दें कि मंगलवार को फ्रेस्नो के उत्तर-पश्चिमी इलाके में दो युवकों पर गोलीबारी हुई थी। ऐसे में फायरिंग की ये खबर भारत में फैल गई। जिसमें कहा जा रहा था कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मौत हो गई। बता दें कि गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें