Big NewsUttarakhand

Golden Girl मानसी नेगी ने बढ़ाया देश का मान, कांस्य पदक जीत किया नाम रोशन

उत्तराखंड के चमोली जिले की मानसी ने देश का मान बढ़ाया है। मानसी ने चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

मानसी नेगी बढ़ाया देश का मान

मानसी नेगी ने चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी की टीम के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें भारत की चार प्रतिभाओं ने टीम के रूप में 20 किलोमीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। जिसमें उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

golden girl

कांस्य पदक जीत देश का नाम किया रोशन

इस प्रतियोगिता में ऑन इंडिया यूनिवर्सिटी यानी कि भारत ने कांस्य पदक जीता है। पहले नंबर पर चाइना की यूनिवर्सिटी आई। जबकि दूसरे स्थान पर स्लोवाकिया की टीम रही। तो तीसरे नंबर पर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के तहत भारत ने कांस्य पदक जीता है।

golden girl

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button