Businesshighlight

Gold Silver Rate 3 February 2026: लो बढ़ गए दाम!, चांदी ₹21,000 महंगी, सोने का ये है हाल

Gold Silver Rate 3 February 2026: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीन दिनों तक गिरावट आने के बाद तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स में चांदी के दाम में 21,000 रुपए से अधिक तेजी आई है। तो वहीं सोना भी करीब 5000 रुपए महंगा हो गया है।

Gold Silver Rate 3 February 2026: भारी गिरावट के बाद आई तेजी!,

सुबह मार्च वाली चांदी MCX पर 17,738 रुपये की तेजी के साथ 2,53,999 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। तो वहीं अप्रैल वाला सोने में 4,595 रुपये की तेजी देखी गई। जिससे सोना 148586 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही था। बताते चलें कि इससे पहले तीन दिनों तक लगातार दोनों सोने-चांदी की कीमतों पर भारी गिरावट देखने को मिली थी। चांदी में तो करीब 1.75 लाख रुपए की गिरावट देखी गई।

ये भी पढ़ें:- क्रैश हुई चांदी!, एक ही दिन में इतना ज्यादा भाव गिरने से मचा हड़कंप Silver Price Today

चांदी ₹21,000 महंगी Silver Price Today

चांदी बीते दिन 2,36,261 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। लेकिन आज ये 2,45,711 रुपये पर खुली है। जिसके बाद ये 2,57,480 रुपए तक के हाई पर गई है। हाल ही में चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड हाई चार लाख रुपए से ऊपर थी। लेकिन तीन दिनों से चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली।

सोने के इतने बड़े दाम Gold Price Today

यहीं हाल सोने का भी रहा। अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सोना बीते दिन 1,43,991 रुपये पर बंद हुआ था। लेकिन आज इसमें तेजी देखने को मिली। सोना आज 1,48,000 रुपये पर खुला।

आपके शहर में सोने का भाव

  • दिल्ली में आज सोने का भाव
    • 24 कैरेट: ₹1,22,648/8 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹1,12,432/8 ग्राम
  • देहरादून में आज सोने का भाव
    • 24 कैरेट: 10 ग्राम ₹1,46,900 (Gold Price Today in Dehradun)
  • मुंबई में आज सोने का भाव
    • 24 कैरेट: ₹1,22,528/8 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹1,12,312/8 ग्राम
  • चेन्नई में आज सोने का भाव
    • 24 कैरेट: ₹1,21,736/8 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹1,11,592/8 ग्राम
  • हैदराबाद में आज सोने का भाव
    • 24 कैरेट: ₹1,22,528/8 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹1,12,312/8 ग्राम

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button