Gold Silver Price Today: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम!, गहने खरीदने वालों की लॉटरी

Gold Silver Price Today: आज भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते गहने खरीदने वालों की लॉटरी लग गई है। आज बुधवार, 18 मार्च को भी भारतीय वायदा बाजार (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। दोनों धातुओं की आज लाल निशान से शुरुआत हुई। चलिए जानते है कि आज सोने (Gold Price Today) चांदी के दाम क्या है?

औंधे मुंह गिर रहे सोने-चांदी के दाम!, Gold Silver Price Today
घरेलू बाजार में सोना ₹1,55,750 (Gold Rate Today) के करीब ट्रेंड करता नजर आया। MCX में आज सोने में ₹327 की गिरावट देखी गई। जिसके चलते ये 1,55,658 पर ओपन हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में ये ₹1,55,985 पर बंद हुआ था। ऐसे में सोने की कीमतों में गिरावट से लोग काफी खुश है। सोना अपने उच्चतम स्तर ₹1,80,779 से काफी नीचे है।
ये भी पढ़ें:- Gold Price Today: सोने पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, युद्ध के बीच खरीदने का सुनहरा मौका
Silver Price Today चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
वहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज 18 मार्च को चांदी की कीमत ₹2,51,000 (Silver Rate Today) के स्तर पर बनी हुई है।चांदी आज ₹1,615 की गिरावट के साथ ₹2,51,498 पर ओपन हुई। पिछले कारोबारी सत्र में ये ₹2,53,113 पर बंद हुई थी। बता दें कि ये रिकॉर्ड स्तर ₹4,20,048 प्रति किलोग्राम से काफी कम है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत
वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातुओं की चमक फीकी दिखी। कोमेक्स पर सोना $5,010.60 प्रति औंस पर ओपन हुआ। हालांकि ये $5,000 के स्तर से नीचे गिर गया। फिलहाल सोने में $13.80 की गिरावट दर्ज हुई है और ये $4,994.40 पर ट्रेड कर रहा हैं। तो वहीं चांदी $1.45 की गिरावट के साथ $78.46 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।