Business

Gold Silver Price Today: धड़ाम हुआ सोना-चांदी!, घटे दाम, जानें आज क्या है भाव?

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उथल-पुथल देखने को मिल रही है। आज, गुरुवार 21 मई को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोना जहां 500 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ। तो वहीं चांदी की कीमत 2,291 रुपए से ज्यादा आई। चलिए आज जानते है कितना है दाम?

सोने-चांदी के घट रहे दाम Gold Silver Price Today

दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत अब अपने अंतिम दौर में है। ऐसे में पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों के बीच अमेरिका में ट्रेजरी बॉन्ड्स में गिरावट देखने को मिली। तो वहीं शेयर बाजारों में तेजी आई है। इसका असर सोने और चांदी पर भी देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:- क्या है Cockroach Janta Party!, बड़े-बड़े नेता भी कर रहे ज्वाइन, किसने बनाई?, जानें सबकुछ

सोने के भी घटे दाम, जानें आज क्या है भाव? Gold Price Today

एमसीएक्स पर 5 जून की डिलीवरी वाला सोना बीते सत्र 1,60,006 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ। तो वहीं आज ये 1,59,900 रुपए पर ओपन हुआ। शुरुआत में इसमें 515 रुपये की गिरावट देखने को मिली। जिससे आज सोना 1,59,491 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- अब Petrol में मिलाया जाएगा 30% Ethanol, सरकार ने E30 ईंधन के लिए जारी किया आदेश

चांदी 2300 तक फिसली Silver Price Today

तो वहीं 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी बीते कारोबारी दिन 2,74,265 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। तो वहीं आज ये 2,72,275 रुपये पर खुली। बीते सत्र से इसमें 2,291 रुपये की गिरावट देखने को मिली। जिससे अब चांदी 2,71,974 रुपए पर ट्रेंड कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें