Business

Gold Silver Price Crash: मुंह के बल गिरा सोना-चांदी, आज तो ₹12 हजार तक लुढ़का भाव

Gold Silver Price Crash: आज सुबह से ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। दोपहर एक बजे तक तो सोने और चांदी मुंह के बल गिर गए। जहां चांदी (Silver Price Crash) में 12 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। तो वहीं सोने में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने (Gold Price Crash) में लगभग 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

Gold Silver Price Crash: मुंह के बल गिरा सोना-चांदी

सोने के भाव में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि आज इसमें भारी गिरावट देखी गई। करीब 5000 रुपए प्रति ग्राम की गिराव के बाद आज सोने का भाव 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price Crash) तक पहुंच गया।आपको बता दें कि 10 दिन पहले ही इसकी कीमत 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा थी। ऑल टाइम हाई से सोना आज काफी नीचे आ चुका है। जिसका मतलब है कि बीते 10 दिनों में सोने में करीब 11 हजार की गिरावट आ गई है।

ये भी पढ़ें:- Gold Price Today: सोने पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, युद्ध के बीच खरीदने का सुनहरा मौका

चांदी के भाव? Silver Price Crash

चांदी की बात करें तो इसकी चमक भी दिन प्रतिदिन फीकी पड़ रही है। एमसीएक्स में चांदी 10 दिन पहले 2,60,000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा चल रही थी। आज की बात करें तो चांदी में करीब 12 हजार की गिरावट देखने को मिली। जिससे अभी चांदी 2,30,000 प्रति किलो पर ट्रेंड कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें