NationalHighlight

Gold Rate Today: दिन है सुहाना आज पहली तारीख है…, सस्ता हो गया गोल्ड, जानें ताजे भाव

Gold Rate Today: दिन है सुहाना आज पहली तारीख है…। जी हां आज का दिन सोना खरीदने वालों के लिए सुहाना होने वाला है। आज महीने की पहली तारीख से ही सोने-चांदी की भाव में गिरवाट देखी गई है। हालांकि सोने-चांदी की कीमतों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला है। लेकिन सोने में थोड़ी बहुत गिरावट भी खरीदने वालों के लिए अच्छी ही होती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में दाम लगभग कल जैसे ही बने हुए हैं। चलिए जानते है आज के भाव।

GOLD RATE TODAY
GOLD RATE TODAY

ये भी पढ़ें:- NFO: सिर्फ 3 दिन का मौका! अंबानी की आ गई SIP, केवल 500 रूपए से निवेश का मिलेगा मौका

क्या है सोने का भाव? Gold Rate Today

बात करें 24 कैरेट सोने की तो इसका दाम आज 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोना 89,300 रुपए में मिल रहा है। वहीं चांदी का भाव भी स्थिर है और एक किलो चांदी 1,07,700 रुपये में बिक रही है।

आपके शहर में क्या चल रहा रेट? Gold Prices

अगर शहरों की बात करें तो दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, गाजियाबाद और नोएडा जैसे शहरों में 22 कैरेट सोना 89,440 रुपए है। तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। इसके अलावा मुंबई, चेन्नई, पटना और बेंगलुरू में 22 कैरेट का भाव 89,290 रुपए है। जबकि 24 कैरेट सोना 97,410 रुपए का मिल रहा है।

काफी दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट

पिछले करीब दस दिनों से सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। इसका कारण ग्लोबल मार्केट का उतार-चढ़ाव, रुपए-डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतें और इंपोर्ट ड्यूटी जैसे कारक हैं।

भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं परंपरा का हिस्सा भी है। शादियों से लेकर त्यौहारों तक हर मौके पर इसकी जरूरत होती है। और यही वजह है कि चाहे हालात कैसे भी हों सोना लंबे वक्त में निवेश के लिहाज से भरोसेमंद विकल्प बना रहता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें