Businesshighlight

Gold Price Today: सोने ने फिर दिया झटका! आज फिर से महंगा हुआ गोल्ड, जानें भाव?

Gold Price Today: सोने की कीमतों ने एक बार फिर झटका दिया है। आज फिर से गोल्ड महंगा हुआ है। कमजोर डॉलर और शादी-ब्याह व त्यौहारी सीजन के नजदीक आने का असर अब सोने की कीमतों पर साफ दिखने लगा है। 16 सितंबर 2025 को देशभर में सोने के रेट में तेज उछाल देखने को मिला। इस तेजी के पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Gold Price Today: आज फिर से महंगा हुआ गोल्ड

भारत में फिलहाल 24 कैरेट सोना 11,193 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। सोमवार के मुकाबले इसमें 87 रुपये का इजाफा हुआ है। यानी 10 ग्राम सोने का दाम अब 1,11,930 रुपए हो गया है। तो वहीं जबकि 100 ग्राम का भाव 11,19,300 रुपए तक पहुंच चुका है।

22 कैरेट सोने के दाम

22 कैरेट सोना भी पीछे नहीं है। आज इसके दाम 80 रुपये चढ़कर 10,260 रुपये प्रति ग्राम हो गए। इसका मतलब है कि 10 ग्राम 22 कैरेट सोना अब 1,02,600 रुपये में मिल रहा है। वहीं 100 ग्राम का भाव 10,26,000 रुपये हो गया है।

18 कैरेट सोने के दाम

18 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है। आज एक ग्राम की कीमत 66 रुपये बढ़कर 8,395 रुपये हो गई। 10 ग्राम का रेट अब 83,950 रुपये है, जबकि 100 ग्राम सोने के लिए 8,39,500 रुपये चुकाने होंगे।

चांदी के भी बढ़े दाम

सोने के साथ-साथ चांदी भी महंगी हुई है। मंगलवार को चांदी का भाव 1,000 रुपये उछलकर 1,34,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। यानी प्रति ग्राम कीमत अब 134 रुपये हो गई है।

MCX पर सोने का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना अपने ऑल टाइम हाई लेवल के करीब कारोबार कर रहा है। पिछले एक महीने में इसमें करीब 12% की तेजी दर्ज की गई है। एनालिस्ट्स का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भले ही सोने-चांदी की चाल थोड़ी मिश्रित दिखाई दे रही हो।

लेकिन भारत में कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं। वजह साफ है—निवेशकों की नजर इस हफ्ते फेडरल रिजर्व के फैसले पर टिकी है और आगे चलकर और मौद्रिक ढील की संभावनाएं बनी हुई हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button