Businesshighlight

Gold Price Today: आज क्या है सोने का भाव? कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड, आगे इसकी कीमत में आएगी गिरावट?, जानिए

मंगलवार सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। महज एक दिन में 2000 रुपए की जोरदार बढ़त देखने को मिली। जिससे सोने का भाव 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम(Gold Price Today) पर पहुंच गया। ये पिछले दो महीनों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। शुक्रवार को यही सोना 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था।

सोने के बढ़ रहे दाम Gold Price Today

अप्रैल के पहले दिन ही सोने के भाव ने नई ऊंचाईयां छुई। बीते दिन सोने का भाव 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक 10g of 24k gold का भाव 93,500.00 Indian Rupee(Gold Price Today 24 Carat) है। चलिए जानते है देशभर में सोने के भाव की कीमत क्या है।

ये भी पढ़े:- Pi Coin Price: पिछड़ रहा है Pi Network! इन नए Altcoins में निवेशक लगा रहे दांव, तेजी से रहे है बढ़, जानिए नाम

देशभर में 22 कैरेट गोल्ड के दाम gold price today 22 carat

शादी-ब्याह के सीजन से पहले 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अलग-अलग ज्वैलरी ब्रांड्स पर आज के रेट कुछ इस प्रकार रहे।

  • तनिष्क – ₹85,500 प्रति 10 ग्राम
  • कल्याण ज्वैलर्स – ₹85,100 प्रति 10 ग्राम
  • जोयअल्लुकास – ₹85,100 प्रति 10 ग्राम
  • मालाबार गोल्ड – ₹85,100 प्रति 10 ग्राम

शादी-ब्याह का सीजन लौटते ही सोना और महंगा

फिलहाल खरमास के चलते शादी-विवाह का सीजन रुका हुआ है। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके साथ ही शादी-ब्याह की रौनक लौट आएगी। इस दौरान सोने की मांग और बढ़ेगी। जिससे कीमतों में और उछाल आने की संभावना है।

इससे पहले 10 फरवरी को सोने की कीमतों में 2400 रुपए प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त तेजी देखी गई थी। अगर पूरे साल की बात करें तो एक जनवरी 2025 को सोने की कीमत 79,390 रुपए थी। जो अब तक 14,760 रुपए यानी की 18.6% बढ़ चुकी है। यानी सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। आने वाले समय में शादी सीजन के चलते सोने का भाव और बढ़ सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button