UttarakhandHighlightTehri News

चोरी की बुलेट पर गोवा की महिला दिखा रही थी टशन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना मुनिकीरेती में एक व्यक्ति की बुलेट चोरी हो गई थी। जिसके बाद रविवार को पीड़ित ने थाना मुनिकीरेती ने रोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ ही घंटो बाद युवक की सगोरी की गई बुलेट को गोवा की महिला से बरामद किया गया।

पीड़ित ब्रह्मानंद भट्ट निवासी ललिता विहार कालोनी ने ऋषिकेश में बीते रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया शनिवार शाम वो अपनी रॉयल इनफील्ड में लक्ष्मण झूला रोड आनंद धाम आश्रम के पास गया था। गलती से उसकी चाबी मोटरसाइकिल में ही छूट गई थी। जब वो वापस गया तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी।

चोरी की बुलेट गोवा की महिला से बरामद

पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जानकारी के मुतबिक थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि रविवार शाम बाईपास मार्ग तपोवन पर एक महिला रॉयल इनफील्ड में आ रही थी। महिला को रोक कर जब जांच की गई तो मोटरसाइकिल चोरी की निकली।

युवती की पहचान कैंडी निवासी अंजुना के रूप में हुई। पुलिस ने युवती को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार गिरफ्तार महिला शातिर किस्म की है। गोवा पुलिस से संपर्क कर महिला के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी ली जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें