Big NewsUttarakhand

38वें राष्ट्रीय खेलों का मेजबान उत्तराखंड, गोवा सरकार नौ नवंबर को सौंपेगी फ्लैग

साल 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड करेगी। जिसके लिए गोवा सरकार ओलंपिक संघ का ध्वज उत्तराखंड को नौ नवंबर को सौंपेगी।

38वें राष्ट्रीय खेलों का मेजबान उत्तराखंड

अगले साल 2024 में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड करेगा। जिसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ का फ्लैग गोवा सरकार उत्तराखंड को नौ नवंबर को सौंपेगी। खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक ध्वज गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के दिन उत्तराखंड को मिलेगा।

भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव ने शासन को लिखा पत्र

7वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के दिन उत्तराखंड को ध्वज सौंपने को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव ने शआसन को पत्र लिखा है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध है। 

38th National Games

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button