Trendinghighlight

क्लीन शेव बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों ने निकाली रैली, सोशल मीडिया पर Viral Video

सोशल मीडिाय पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ लड़कियां रैली निकाल रही है। ये रैली लड़को के दाढ़ी के विरोध में निकाली जा रही है। रेली लड़कियां क्लीन शेव बॉयफ्रेंड के लिए निकाल रही है। सभी के हाथ में अलग-अलग बोर्ड भी नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो को देखकर सभी हैरान हैं।

क्लीन शेव बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों ने निकाली रैली Viral Video

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इंदोर का है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिलाएं ग्रुप रैली निकाल रही है। इस रैली का मकसद क्लीन शेव बॉयफ्रेंड है। सभी लड़कियों ने इस वीडियो पर सांकेतिक तौर पर दाढ़ी भी लगाई हुई है। उनके हाथों में बोर्ड भी नजर आ रहे हैं।

जिसमें लिखा है ‘No Clean Shave No Love’। तो वहीं दूसरे में लिखा है ‘दाढ़ी हटाओ प्यार बचाओ।’ वीडियो में लड़कियां इन सभी कोट्स को चिल्लाकर बोल भी रही है। हालांकि ये बात साफ नहीं हुई है कि ये सिर्फ रील के लिए एक कटेंट है या फिर किसी प्रमोशन के लिए बनाई गई वीडियो।

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1846886788343750998

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

बता दें कि इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियों को लाखों लोग देख चुके है। साथ ही अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने जहां लिखा, अगर ऐसा लड़के करे तो बवाल हो जाएगा।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ‘दाढ़ी से क्या दिक्कत है?’ तो वहीं अन्य ने लिखा, ‘क्या इनके घर वाले इनको मारते नहीं है?’

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button