Big NewsNainital

हल्द्वानी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

GANGRAPE

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र से एक दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहाँ 17 वर्ष की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जान से मरने की धमकी दी गयी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद दोनों ही आरोपियों को पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिल कर दिया दरिंदगी को अंजाम

पीड़ित किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि पांच फरवरी को उसकी बहन बाजार सामान खरीदने गई थी। उसकी उम्र केवल 17 वर्ष है। इस बीच गौरव जोशी नाम का युवक उसकी बहन के पास पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर जंगल में ले गया। आरोप है कि गौरव ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर अपने दोस्त को भी बुलाया और पीड़ित किशोरी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

दुष्कर्म कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गौरव जोशी और आरोपी सुमित रौतेला ने किशोरी को जान से मरने कि धमकी देकर फरार हो गए। जब वह घर लौटी तो उसे रोता देख परिजनों ने पूछताछ की। इस पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि मेडिकल के बाद छात्रा को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। और दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button