highlight

कमरे में फंदे पर लटकी मिल युवती, तीन दिन पुराना बताया जा रहा शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

रुद्रपुर में युवती का शव फंदे पर लटका मिला। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने लड़की के कमरे की छानबीन की लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कमरे में फंदे पर लटकी मिल युवती

मंगलवार देर रात रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के कृष्णा कालोनी के ही एक कमरे से बदबू आने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर जाकर दिखा तो पंखे के कुंडे पर लगाए फंदे पर एक युवती लटकी हुई थी। युवती की पहचान प्रीति गंगवार (22) पुत्री कालीचरण निवासी बरेली के रूप में हुई।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार मृतका सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी दी। युवती की मां मंजू देवी ने बताया कि वह अपनी तीन बेटियों के साथ कृष्णा कालोनी में रहती थी। लेकिन होली पर वो घर गई हुई थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button