International News

जब PM Modi के सामने हिंदी बोलने लगीं Meloni, इंटरनेट पर Video Viral

पीएम मोदी (PM Modi ) इस वक्त इटली(Italy) दौरे पर है। जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है। जॉर्जिया ने भारत-इटली के मजबूत रिश्तों की जमकर तारीफ की।

इस दौरान वो पीएम मोदी के सामने हिंदी बोलती भी नजर आई। साथ ही उन्होंने इसका मतलब भी समझाया। उन्होंने पीएम का जिक्र करते हुए कहा, ” ‘आपकी यह यात्रा हमारे लिए एक बड़ा सम्मान है. यह हमारे देशों के बीच के रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ेगी।”

PM Modi के सामने हिंदी बोलने लगीं Giorgia Meloni

जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम के आगे कहा, “भारत में एक शब्द प्रचलित है परिश्रम, जो दोनों देशों के रिश्ते को अच्छे से वर्णन करता है। इसका मतलब है कड़ी मेहनत। मुझे पता है कि भारत में इस शब्द का बहुत इस्तेमाल किया जाता है।

वहां एक बहुत ही लोकप्रिय कहावत कही जाती है “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।” इसका सीधा सा मतलब है कि कड़ी मेहनत ही सफलता का रास्ता खोलती है। हम भी अपने रिश्तों को इसी तरह आगे बढ़ाने के आदी हैं, जहां हमारी कड़ी मेहनत ही अंत में बड़ी सफलता बनती है।”

PM Modi ने मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, दोनों के बीच Melody moment की Video Viral

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मेलोनी ने परिश्रम ही सफलता की कुंजी है लाइन को हिंदी में ना सिर्फ बोला बल्कि उसका मतलब भी समझाया। इसी का वीडियो अभ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘भारत-इटली और ज्यादा करीब आए’- मेलोनी

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, “आज रोम में हम अपने संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं। यहां तक कि एक विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक जो दो देशों के बीच संबंधों में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है इसलिए मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा कि अब इटली और भारत पहले से कहीं ज्यादा करीब आ गए हैं।

मैंने व्यक्तिगत रूप से PM के विजन, उनके व्यावहारिक दृष्टिकोण और उनके नेतृत्व की सराहना करना सीखा है। यह इस बात से भी जाहिर होता है कि सरकार में कई साल बिताने के बाद भी वे अपने नागरिकों के बीच कितने लोकप्रिय हैं। मुझे लगता है कि हमारी इस दोस्ती ने हमें इतनी तेजी से काम करने में बहुत मदद की है.”

हमारा लक्ष्य आपसी तालमेल को बढ़ाना: मेलोनी

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाना है। हमने आज और कल रात भी इन पर विस्तार से चर्चा की है। एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, रक्षा- ये ऐसे सहयोग के क्षेत्र हैं जिन पर हम पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। महत्वपूर्ण खनिज, कृषि-उद्योग, समुद्री परिवहन, पर्यटन और संस्कृति ये बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर हैं। आज जिन महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, वे इसी दिशा में एक कदम हैं, जिनका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें