highlightUttarakhand
रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, रोडवेज बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

रक्षाबंधन पर हर बार की तरह इस बार भी उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है।
रक्षाबंधन के दिन महिलाएं कर सकेंगी निशुल्क यात्रा
रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए सफर करती है। जिसे ध्यान में रखते हुए हर साल सरकार उन्हें एक सुविधा देती है। उत्तराखंड में इस बार भी महिलाएं रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। महिलाओं को सरकार ने ये तोहफा दिया है।
किस दिन है रक्षाबंधन ?
आपको बता दें कि हर बार सावन पूर्णिमा पर राखी का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। राखी बांधने के शुभ मुहूर्त दोपहर दो बजकर सात मिनट से रात आठ बजकर बीस मिनट तक रहेगा। जबकि प्रदोष काल में शाम छह बजकर सत्तावन मिनट से रात नौ बजकर 10 मिनट तक राखी बांध सकते हैं।