highlight

Hemkund Sahib Yatra : हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने से पहले करवा लें रजिस्ट्रेशन, यहां जानें कैसे करें ?

सिख समुदाय के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई 2024 से शुरू होने जा रही है। अगर आप हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने का प्लान बना रहे हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन जरूर करवाना चाहिए। बिना पंजीकरण के आप यात्रा नहीं कर पाएंगे। यहां तक जाने के लिए आपको लंबी ट्रैकिंग करनी पड़ती है। तो आईए जानते हैं कि हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए कैसे पंजीकरण कर सकते हैं।

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी (hemkund sahib registration)

हेमकुंड साहिब यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आप सरकारी वेबसाइट (gmvn website) द्वारा ही पंजीकरण करवाएं। इसके लिए आपको सबसे पहले https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ पर जाना पड़ेगा। बता दें कि पंजीकरण कराने के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगेगा।

hemkund sahib registration
हेमकुंद साहिब ——

ऐसे करें हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन (hemkund sahib yatra registration)

  • Step 1 : https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ लिकं पर क्लिक कर आप घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  • Step 2 : बेवसाइट पर जाकर आपको रजिस्टर या लॉगिन के दो ऑप्शन मिलेंगे। रजिस्टर को क्लिक करें।
  • Step 3 : इसमें देश का नाम, अपना नाम, नंबर और अन्य जानकारी भरें।
  • Step 4 : सारी जानकारी भरने के बाद साइन इन कर लें। इसके बाद आप रजिस्टर कर लेंगे।
hemkund sahib registration

दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित गुरूद्वारा है हेमकुंड साहिब

आपको बता दें कि हेमकुंड साहिब दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा है। हेमकुंड साहिब गुरूद्वारा उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। ये गुरूद्वारा 4,632 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये गुरूद्वारा एक बर्फीली झील के किनारे सात पहाड़ों के बीच स्थित है।

hemkund sahib registration

बता दें कि ठंड के मौसम में यहां बहुत बर्फबारी होती है इसलिए इस दौरान यात्रा नहीं होती है। सिख समुदाय के लिए ये आस्था एक बड़ा केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने यहां ध्यान में 10 साल बिताए थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button