Big NewsDehradun

दहेज में नहीं मिली कार तो दे दिया तीन तलाक, पत्नी को बेटे के साथ घर से निकाला

एक व्यक्ति ने दहेज में कार ना लाने के कारण अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तलाक देने के साथ ही व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मासूम बेटे के साथ घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज में कार ना मिलने पर दिया तीन तलाक

राजधानी देहरादून से फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। विकासनगर के ढकरानी गांव में एक शौहर ने अपनी बीवी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वो अपने साथ दहेज में कार नहीं लाई थी। व्यक्ति ने अपनी बीवी के साथ ही मासूम बच्चे को भी घर बाहर निकाल दिया। जिसके बाद महिला पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने महिला के पति के साथ ही ससुराल पक्ष चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आए दिन दहेज की मांग करते थे ससुराल वाले

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा है कि 18 नवंबर 2022 को उसका निकाह ढकरानी गांव निवासी शहबाज से हुआ था। शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले उस पर दहेज के लिए ताने कसते थे। कम दहेज लाने के लिए उसे आए दिन तंग किया जाता था। ससुराल वाले कार या फिर पांच लाख की डिमांड करते थे। महिला ने नौ सितंबर 2023 को बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के तुरंत बाद ससुराल वालों ने उसे दहेज में कार न लाने के लिए घर से निकल जाने को लहा।

पति ने मायके आकर दिया पत्नी को तीन तलाक

महिला ने आरोप लगाए हैं कि जब उसने घर से बाहर निकालने का विरोध किया तो पति व ननद ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जिसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला उसके बाद से अपने मायके में ही रह रही है। महिला का कहना है कि 16 नंवबर 2023 को उसके पति उसके घर आया। उसने महिला से कार या फिर पांच लाख देने को कहा। जब उसने इसके लिए मना किया तो उसके पति ने उसे मायके पक्ष के लोगों के सामने तीन तलाक दे दिया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button